झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश-गुजरात से सटे पिटोल में एक युवक को कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान ओंकार पिता बादू पिटोल के रूप में हुई। ओंकार बादू अपने घर भवान फलिया जा रहा था कि तभी कुरकुरो से भरा कंटेनर जीजे 3 एटी 1576 ने उसे रौंद डाला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर कंटेनर को भगा ले गया और मोद नदी के समीप खड़ा कर गाड़ी की चाबी निकालकर रफुचक्कर हो गया। घटनास्थल की सूचना मिलते ही युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। Post navigation मंहत रामेश्वरगिरीजी महाराज अंतराष्ट्रीय मंत्री निर्वाचित रेलवे प्लेटफार्म पर लाइट नहीं होने से यात्रियों की हो रही फजीहत, रेलवे प्रशासन का नहीं ध्यान