भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल बेतुल-अहमदाबाद हाईवे नंबर 47 पर एक दर्दनाक हादसा बुधवार रात्रि लगभग 8.30 बजे घटित हुआ। जिसमें एक कंटेनर जो कि गुजरात की ओर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक कंटेनर क्रमांक यूपी 78 सीटी 8014 ने तेज रफ्तार चलते हुए बाइक एमपी 45 एमजे 0255 को रौंद डाला। इस दुर्घटना में एक बाइक पर दो लोग सवार थे जिसमें से एक युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर अवस्था में घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बाइक नंबर के मान से बाइक मालिक कसना पिता बदिया भाबर निवासी बड़ागुड़ा तहसील मेघनगर का बताया जाता है, लेकिन इन सब के बीच इस दुर्घटना में जिस युवक की मौत हुई है उसका नाम सोहन पिता धुलिया डामोर 22 वर्ष निवासी बड़ागुड़ा, उसके साथी कसना पिता बदिया भाबर गंभीर रूप से घायल है। इस भीषण दुर्घटना के बाद पिटोल चौकी प्रभारी अपने दल-बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं तथा यातायात को सुचारू करने में जुटे हैं। ) Post navigation मन्नत पूरी करने पैदल तारखेड़ी से पावागढ़ निकले विधायक वालसिंह मेड़ा का कांग्रेसियों ने किया आत्मीय स्वागत अधिकारियों के दुर्व्यवहार से नाराज किसानो ने लगाई कलेक्टर से गुहार; नायब तहसीलदार वंदना किराड़ पर नक्सली बोलने का तो पटवारी अखिलेश शर्मा गुमराह कर अंगुठे लगवाने का लगाया आरोप