भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल तारखेड़ी विश्व मंगल हनुमान धाम से पावागढ़ तक पैदल यात्रा पर निकले पेटलावद क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वालसिंह मेड़ा जब पिटोल पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल मांदल और फूलों से आत्मीय स्वागत किया। विधायक वाल सिंह मेड़ा ने मीडिया को बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने विश्व मंगल धाम तारखेड़ी में मन्नत मांगी थी कि अपनी पार्टी से विधायक बन जाऊं और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाए और किसानों का कर्जामाफ हो जाए इसी उद्देश्य को लेकर मन्नत मांगी थी और मैं आज तारखेड़ी से मां काली पावागढ़ धाम तक पदयात्रा करूंगा। उसी तारतम्य में यह पैदल यात्रा अपने साथियों के साथ पावागढ़ गुजरात तक जाएगी आपका पिटोल पहुंचने पर पिटोल सरपंच काना गुन्डीया, ठाकुर निर्भय सिंह, सुरेश बड़दवाल, माना गुंडिया, खुना गुंडिया, जनपद सदस्य पेमा भाबोर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत किया एवं उन्हें स्थानीय हनुमान टेकरी पर जलपान कराया। सिके पश्चात उनका काफिला आगे गुजरात की ओर निकल गया। ) Post navigation एसपी ने विनीत जैन ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी की इनाम 10-10 हजार कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, एक गंभीर