जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर में कंटेंटमेन एरिये टीचर कालोनी व दत्त कालोनी में एक माह से अधिक समय स्ट्रीट लाइंट नहीं होने से अंधेरे में है यह कि इस स्थान पर लगे विद्युत पोल में लगी लाइट चालू नहीं होने से रहवासी परेशान है। वहीं ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सुध नहीं ले रहेह ैं। अलीराजपुर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में विगत एक माह से अधिक समय से पुराने बस स्टैंड व दन्त कालोनी में गंदगी जहां-तहां पसरी पड़ी है व वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण का दौर चल रहा है और ऐसे में समय ग्राम पंचायत की उदासीनता बरतना कहीं ग्रामीणों को भारी न पड़ जाए। हालत यह है कि कंटेनमेंट ऐरिया में विद्युत पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने से पुलिस को ड्यूटी में परेशानी आती है एवं चोरियों का भी खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं रहवासी पवन वाणी, अश्विन वाणी, राहुल वाणी, बादल शाह ने जल्द ही ग्राम पंचायत को इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने की अपील की है। Post navigation ग्रामीणों ने 12 फीट का अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा पानी की तलाश में कुएं में गिरी लोमड़ी