लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया भारत सरकार के ई-फार्मेसी दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया दवाई एसोसिएशन द्वारा मेडिकल दुकाने बंद करने का एक दिवसीय आह्वान 28 सितम्बर को किया है। इसके मद्देनजर मध्यप्रदेश के मेडिकल दुकाने भी बंद रहेगी जिसके अंतर्गत झाबुआ जिला मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेष मांडोत पेटलावद ने बताया कि 28 सितम्बर गुरुवार को जिलेभर के सभी मेडिकल स्टोर्स, ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बंद रहेंगे जिसके चलते होने वाली असुविधा के लिये हमें खेद है एवं सरकार इस पर विचार कर इसमें परिवर्तन करे। Post navigation श्री देव धर्मराज नवदुर्गा महोत्सव समिति और राजवाड़ा मित्र मंडल का भव्य नवरात्रि महोत्सव भाजपा मंडल अध्यक्ष को भेजा जिला जेल