योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा

आज कलेक्टर सुरभि गुप्ता अलीराजपुर के निर्देशानुसार राजस्व,पुलिस,स्वास्थ्य विभाग के साथ बाहरी राज्य व बाहरी जिले से आए व्यक्तियो,विद्यार्थीयो जिनको 28 दिवस के होम क्वारंटाइन में रखा गया है। 14 दिन होम क्वारंटाइन व 14 दिवस फॉलोअप सहित ,को घर में है या नहीं इसकी जाँच हेतु घर घर दस्तक देकर जानकारी ली गयी ।इसमें साकड़ी,सोंडवा के 30 घरो,परिवारो की जाँच में सोंडवा के विजय पिता भूरसिंह ,इरफ़ान पिता शाबिर खान होम क्वारंटाइन का पालन करते नहीं पाए गए ,जिस कारण तत्काल इन्हें जिला अस्पताल जाँच व सैंपल हेतु भेजा गया ,शेष घर ही पाए गए। इस प्रकार प्रतिदिन संयुक्त निरिक्षण किया जाएगा तथा lockdown में होम क्वारंटाइन का पालन नहीं करने पर दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। इस जाँच दल में तहसीलदार सोंडवा निर्भय सिंह पटेल ,शेरसिंह डोरिया SI सोंडवा व पुलिस बल तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नितेश भूरिया,डॉक्टर मोहनसिंह चौहान व स्वास्थ्य कर्मचारी,हल्का पटवारी,चौकीदार शामिल होकर सम्पूर्ण कार्यवाही सम्पादित की गयी।

नोट=हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए आप अपने Youtube अकाउंट पर जाकर C B LIVE लिखे ओर उसे SUBSCRIBE कर घंटी जरुर दबा दीजिए ताकी आपको तुरंत हमारे नोटिफिकेशन मिल सके

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *