फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने चन्द शेखर आजाद नगर भाबरा थाने परिसर में पुलिस अमले की बैठक ली। बैठक में खासकर कोरोनावायरस को लेकर सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने पुलिस अमले से कहा कि आप लोग घर से बाहर निकलने से पहले बिना मास्क के ना निकले। साथ ही थाने से लेकर ड्यूटी तक एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। गरम पानी के गरारे करने व साफ गिलास में गर्म चाय पीने से कोरोनावायरस को गले में प्रवेश करने से कुछ हद तक रोकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक पुलिस विभाग ही एक ऐसा विभाग हे जो सभी के सम्पर्क में आता है, जिसके चलते मास्क, सेनेटाइजर व दूरी बनाकर रखेंगे तो आप ओर आपका पूरा परिवार सुरक्षित रहने की बात कही। साथ ही पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने आज़ाद नगर भाबरा थाने के पूरे स्टाफ से आग्रह किया की आप हर सप्ताह अपनी कोरोना जांच अवश्य करवाते रहे। ताकी अपने पहले स्टेप में कोरोना आ जाता है तो आप पर ज्यादा अटेक नहीं कर पायेगा और इलाज चालू हो जायेगा। कोरोना को यदि ज्यादा दिन हो जाता है, तो वो शरीर पर ज्यादा अटेक करने से स्थिति गम्भीर हो सकती है। हर सप्ताह कोरोनावायरस टेस्ट करवाने से आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार भी सुरक्षित रहने ने की बात कही। इस अवसर पर एसडीओपी जोबट,थाना प्रभारी कैलाश बारिया, बरझर चोकी प्रभारी आरएस मकवाना, एस ओ भीम सिंह सिसोदिया व थाना स्टाप मौजूद था। Post navigation एसडीएम का तुगलकी फरमान : पौधा रोपण के लिये तैयार की जा रही तार फेंसिंग के लिए मंदिर के ओटला तुड़वाया लॉकडाउन का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर-एसपी ने दी कोटवार को समझाइश