योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा आज सोंडवा एसडीएम विजय मंडलोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अधिकारी-कर्मचारी व मीडिया से ‘आओ पौधा लगाएं हरियाली पाए हरा-भरा मध्यप्रदेश बनाए।अपनी पोस्ट में एसडीएम ने समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से आव्हान किया कि वे अपने कैंपस, घर आंगन में हर हालत में कम से कम 5 पौधे लगाए तथा इन पौधों की कम से कम 2 वर्ष तक देखभाल करे, ताकि वे पेड़ का आकार ले सके। उन्होंने पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ कर गुजरने की बात कही। साथ एसडीएम ने पौधारोपण अभियान में जुडऩे के लिए सभी से आव्हान किया। ) Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे भव्य आयोजन, बैठक बनाई समाजजनों ने कार्ययोजना, जिम्मेदारियां सौंपी नवप्रवेशित छात्रों के लिए “विशेष समग्र आईडी शिविर”का आयोजन