खरडू बड़ी। हॉस्टलों में हो रही अव्यवस्था को देखते हुए लगातार झाबुआ जिले के समस्त होस्टलों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी की सीनियर बालक छात्रावास का भी निरीक्षण झाबुआ एसडीएम एवं रामा ब्लॉक तहसीलदार द्वारा किया गया। जिसमें एसडीएम द्वारा बच्चों से चर्चा की गई जिसमें बच्चों को खाना समय पर मिल रहा है कि नहीं खाना मेनू अनुसार मिल रहा है कि नहीं कि बात की गई।जिसके बाद तहसीलदार द्वारा होस्टल में वॉशरूम का टैंक चोक पाया गया उसे जल्दी ठीक करवाने का कहाँ गया। जिसके बाद होस्टल अधीक्षक पारसिंह पचाया द्वारा होस्टल में सीट बढ़ाने को लेकर कहाँ गया। होस्टल में हो रहे स्वास्थ्य चेकअप शिविर का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने कहाँ की बच्चों में कोई बीमारी या कोई लक्षण नहीं है। जिसको लेकर एसडीएम ने बच्चों से पूछा कि होस्टल में समय समय आपका स्वास्थ्य चेक किया जाता है कि नहीं। एसडीएम ने बच्चों को पढ़ाई को लेकर भी बताया गया। जिसके बाद होस्टल के किचन का भी निरीक्षण किया गया। Post navigation खाद की किल्लत से किसान परेशान, बाजार से अधिक दाम देकर खाद लाने को मजबूर किसान ग्राम सभा में पेसा कानून के प्रावधानों को समझाया गया