बृजेश खण्डेलवाल, आम्बुआ अलीराजपुर जिले के ग्राम आम्बुआ मे 29 अगस्त को युवक कॉग्रेस के नेता विशाल रावत के नैत्रत्व मे शिवपुरी मे तेन्दुपत्ता संग्राहाको को शासन द्वारा जुता चप्पल वितरण किया गया था । जिसमे जॉच के बाद पता चला के उसमे जो केमिकल का उपयोग हुआ है । जिससे कैंसर होने की आशंका है । चुका विशाल रावत स्वयं आदिवासी समाज से नेता है । इसके विरोध मे आपने अपने समर्थको के साथ आ बुआ के बस स्टैण्ड पर विरोध प्रदर्शन कर पहले तो राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा । साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फुक डाला । इस पर मुखबीर की सुचना पर आम्बुआ थाना प्रभारी विकास कपीश ने रावत सहित अन्य 14 साथियों पर अपराध पंजीबद्ध कर दिया । इस पर जोबट विधानसभा अध्यक्ष विशाल रावत ने कहा कि अलीराजपुर आदिवासी बाहुल्य जिला है और हम इसका नैत्रत्व करते है । सरकार द्वारा दिये गये जुते चप्पलो से बीमारी होने की आशंका है।अगर आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ना गुनाह है तो हम ये गुनाह बार-बार करेंगे । रावत ने कहॉ कि जो चप्पल जुते सरकार ने बॉटे है अगर उनके पहनने से किसी आदिवासी को बीमारी होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार रहेंगी । इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह से कॉग्रेस के भाइयों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिह का पुतला जलाया वह नियम के विरूद्ध काम किया है । विरोध करने एवं विरोध करने से पहले नियम के अनुसार काम नही किया है ।जिसके कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कि गयी है वही सही है । अब भविष्य मे इस प्रकार से नियम के विरूद्ध काम नही करे । मै यह सलाह देता हु । Post navigation भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोबट मंडल की बैठक सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के बीच सम्पन्न हुई अंशुल विद्या मंदिर मे विशाल रोग परीक्षण-निदान कैम्प मे 1500 मरीजो ने लाभ लिया