झाबुआ। शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा 1 से 15 सितंबर तक अंगदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रतिदिन अंगदान के प्रति जागरूकता से संबंधित साहित्यिक, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को निर्धारित परेड के तहत अंगदान की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम 21 मप्र बटालियन एनसीसी रतलाम के कर्नल नीरज तिवारी एवं संस्था प्रमुख डॉ. एचएल अनिजवाल के मार्गदर्शन में एनसीसी अधिकारी डॉ. गोपाल भूरिया के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे है। एनसीसीएसडी एवं एसडब्ल्यू के 129 कैडेट्स उपस्थित थे। Post navigation जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 15 से 30 सितंबर को होगी जनचौपाल : जिपं सीईओ चौधरी जिला कार्यक्रम प्रबंधक के ट्रांसफर पर दी विदाई