झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट- पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसपी झाबुआ ने पेटलावद टीआई कर्णीसिंह शक्तावत को लाइन अटैच कर दिया है। इसके पूर्व आज दोपहर में पुलिस मुख्यालय में पेटलावद एसडीओपी राकेश व्यास को आईजी ऑफिस इंदौर अटैच कर दिया था। गौरतलब है कि पेटलावद स्वयंसेवक पिटाई कांड के बाद आरएएस दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए अड़ा हुआ था। पुलिस मुख्यालय की इस को कार्रवाई को संघ के दबाव में सरकार का लिया फैसला माना जा रहा है। Post navigation नानपुर में डेंगू के मरीज करवा रहे बड़ौदा में इलाज, स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है दवाइयां सफलता प्राप्त करने के लिए आत्म निर्भर होना जरूरी : आईजी श्रीवास्तव