अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से कलर वाला नोट निकलने पर उपभोक्ता परेशान दिखाई दिए। मामले के अनुसार महेंद्रसिंह पंवार सुबह भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर 40 हजार रुपए निकाले इस दौरान उन्हें एटीएम से 2 हजार रुपए का होली के कलर से सना नोट निकला जिससे वे काफी परेशान दिखाई दिए। अब यह नोट का बैंक एक्सचेंज करेगी या नहीं? यह तो जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक जाकर पता चला लेगा, लेकिन इन सबके बीच महेंद्रसिंह पंवार की परेशानी बढ़ गई। Post navigation बिजली विभाग गुलाब का फूल भेंट कर ग्रामीणों से वसूल रहे बिजली बिल शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुराचार