झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
टीआई पेटलावद को आज सुनील पिता रामलाल पंचाल निवासी बरवेट ने आरोपी फिरोज के खिलाफ एक आवेदन सौंपा। इस आवेदन में फरियादी सुनील पंचाल ने कहा कि वे 23 अप्रैल को शाम 7 बजे के करीब पेटलावद एसबीआई के एटीएम से रुपए निकालने गए तो एटीएम में उनके साथ फिरोज नाम का व्यक्ति खड़ा था और मशीन में तकनीकी खराबी होने से जब मैंने दो तीन-बार एक्सीस किया तो उस व्यक्ति ने यह सब कुछ देखा और इसी बीच धोखे से मेरा एटीएम बदल और उसका एटीएम में मुझे पकड़ा दिया। आवेदन में फरियादी सुनील ने बताया कि उन्हें तो तब मालूम हुआ जब वे रुपए निकालने के लिए एक बार फिर एटीएम पहुंचे तो उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके खाते से 27 हजार रुपए फर्जी तरीके से आहरण कर लिए गए हैं। जब एटीएम कार्ड की जांच की गई तो पाया कि वह स्टेट बैंक ऑफ बड़ौदा का है और उस पर फिरोज अहमद लिखा हुआ है। अब फरियादी सुनील पंचाल ने थाना प्रभारी से अज्ञात ठग को खोज कार्रवाई करने तथा रुपए दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *