पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
10 दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा पेटलावद पुलिस ने किया, जिसमें चचेरे भाईयों ने ही जमीन की लालच में अपने भाई की हत्या कर दी थी, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एसपी महेशचंद्र जैन के निर्देश और एसडीओपी आरआर अवास्या के मार्गदर्शन में मात्र 10 दिन में इस हत्या के मामले को सुलझा लिया और आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश कर दिया।
यह है मामला
14-15 अप्रैल की मध्य रात्रि को मृतक पूना पिता रंगाजी निनामा उम्र 60 वर्ष निवासी भाभरापाड़ा अपने खेत पर सोने के लिए गया था। अगले दिन सुबह उसकी लाश मिली, जिस पर पुलिस को हत्या की शंका हो गई थी। पुलिस ने खोजबीन प्रारंभ की और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की इस दरमियान मृतक पुना के चचेरे भाई लुणा व रमेश नंदा निनामा गायब थे। इस बारे में पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला की भाइयों के बीच में जमीन का विवाद चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों भाइयों की तलाश कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। मामले के अनुसार पूना के दो भाई और थे जिसमें से एक कुंवारा ही मर गया था और दूसरे भाई की भी केवल एक ही लडक़ी थी, जो कि कुछ समय पूर्व मर गया था। इन दिनों की जमीन पूना के पास थी किंतु चचेरे भाई चाहते थे की जमीनों का बराबर का हिस्सा हो जिसके लिए पूना से विवाद करते थे किंतु पुना द्वारा अपने भाइयों की जमीन नहीं दी गई। क्योंकि एक की लडक़ी का उसने लालन पोषण किया था। इसलिए चचेरे भाइयों का कोई हक नहीं बनता था। इस विवाद व जमीन के लालच में दोनों चचेरे भाईयों ने मिलकर पूना की हत्या कर दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *