झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद के नए बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय से एक व्यक्ति का शव अभी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मृतक का नाम नरसिंग पिता माला निवासी दुलाखेड़ी है। मृतक फिलहाल अपने भाई के यहां झोंसर मातापाड़ा रहता था। परिजनों को बुलाकर शव को शव परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Post navigation यह वक्त मजहब, जाति-पाती के नाम पर लडऩे का नहीं, सुकून के साथ जिंदगी बसर करने का : पंकज महाराज एटीएम में खड़े शातिर बदमाश ने बदला एटीएम कार्ड और निकाल लिए 27 हजार रुपए