सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ रविवार रात्रि मे समाजसेवी संस्था एजुकेट गर्ल ओर बीआरसी स्टाफ के साझे प्रयास से रात्रि चौपाल बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें आसपास के गांवों के युवा युवती,महिलाएं संस्था के कार्यकर्ता व बीआरसी स्टाप को मिलाकर लगभग पचास से अधिक लोग बैठक में शामिल हुए। बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा की गई। 1-गाँवो के सभी बच्चे स्कूल में दर्ज हो, एवं पूरे समय उनका ठहराव हो। 2-ड्राप आउट व अनियमित बच्चों के पालको से सम्पर्क कर उनको स्कूल तक लाना। 3-गाँवो में टीम बनाकर केम्पनिंग करना।डोर टू डोर सम्पर्क। 4-स्कूल में शाला प्रबन्धन समिति की बैठको में भागीदारी कर प्रभावी बनाना। 5-बालिका शिक्षा पर चर्चा की गई। उपरोक्त बैठक में सभी लोगो ने अपनी बात रखी एवं निर्णय लिया गया कि सभी लोगो के मिले जुले प्रयास से हम लोग अपने विकास खण्ड को बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी दिशा की ओर ले जाने में अपना पूरा सहयोग देंगे। इस कार्यक्रम में एजुकेट गर्ल्स के मनीष, भाग्यश्री, पूनम, पंकज, एवं क्षेत्रीय समन्वयक मुकेश, सुखराम डावर सुंदर और गोविंद सोलंकी उपस्थित रहे। तथा बैठक को सफल बनाया। Post navigation श्री चारभूजा नाथजी का 24 घंटे में 501 लीटर दूध से होगा दुग्धाभिषेक महोत्सव तहसीलदार देवकुंवर सोलंकी का हुआ तबादला