अलीराजपुर लाइव के लिए चशे आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर के मस्जिद मोहल्ले में शनिवार रविवार की रात के दरमियां चोरो ने एक सुने मकान का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।इस मकान में बीते दो वर्षों में चोरो ने तीन बार हाथ साफ कर लाखो का माल उड़ा लिया है जबकि शनिवार समेत पिछली दो चोरी के आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है।शनिवार को हुई चोरी की सूचना अगली सुबह मकान मालिक थाने पहुचा तो सिपाहियों ने टीआई साहब के नही होने का हवाला देते हुए मकान मालिक को रवाना कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्जित मोहल्ले निवासी मुजफ्फर अमानुल्ला खान के यहाँ शनिवार रविवार रात को सुने मकान की खिड़की का ताला तोड़ कर अन्दर घुसे, घर का सामान बिखेर दिया । मुजफ्फर ने बताया कि चोर मेरा लेपटाप चोरी कर के ले गए। इसके पहले हुई दो चोरियो में चोर ने लाखों के माल एवं नगदी पर हाथ साफ कर लिया था। मुजफ्फर ने बताया कि रविवार को जब में सुबह अपनी दादी के यहां स्व उठ कर घर गया तो खिड़की टुटी पड़ी थी ओर घर का सामान बिखरा पढा था । मेरा लेपटाप बदमाश ले गये। चोरी की सुचना देने में थाने पर गया तो टी आई साहब नही है कह कर मुझे वहा से लौट दिया गया। वापस 11 बजे मेने जाकर एफ़आआर दर्ज करवाई।
पुलिस ने मोका मुआयना कर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दजॅ कि । मुजफ्फर ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि
आजाद नगर मे आये दिनी चोरी की वारदातें हो रही है इसके ऊपर पुलिस का जनता के प्रति ढीला रवैये के कारण आमजन में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *