मयंक गोयल @ राणापुर एक सैंपल से दो कोरोना रिपोर्ट — एक नेगेटिव तो इंदोर से आई दूसरी रिपोर्ट पाजिटिव मामले से सुर्खियों मे आये राणापुर के सरदार मार्ग निवासी किशोर संयम नाहर की प्रशाशन ने जो दोबारा जांच करवाई है वह जांच रिपोर्ट आज आ गयी है नतीजे मे संयम नेगेटिव पाये गये है जो उनके ओर परिवार के लिए राहत की बात है गोरतलब है कि संयम की पहली रिपोर्ट 19 अगस्त को आई थी जिसमे झाबुआ की लैब मे नेगेटिव थे लेकिन इंदोर से आई कथित जांच नतीजों मे वह पोजिटीव बताऐ गया थे जबकि इंदोर के लिए संयम ने सैंपल ही नहीं दिया था ..इसके बाद डैमेज कंट्रोल के तहत संयम की दोबारा जांच की गयी ..लेकिन यह क्लीयर होना अभी भी बाकी है कि संयम नाहर के नाम ओर आईडी को जिस सैंपल पर चढाकर इंदोर भेजा गया था वह आखिर किस शख्स का सैंपल था ? Post navigation डेडिकेटड कोविड केयर सेंटर मे कोरोना नेगेटिव प्रसुता को हुआ प्रसव ; जच्चा – बच्चा स्वस्थ नशे की गिरफ्त में राणापुर; BHMS डॉक्टर ओर 2 युवक घुमटी आड़ में नशा करते रंगेहाथ पकड़ाए