झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट-
कल शाम झकनावदा मे एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्रारा शहीदों के चित्रों पर दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। कार्यक्रम में नगर के युवाओंऔर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत सुनाएं और सरस्वती शिशु मंदिर राज राजेंद्र विद्या मंदिर बालक बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा के बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर युगल नृत्य प्रस्तुत किए जिस पर ग्रामीणों की खूब दाद बटोरी। कार्यक्रम के पश्चात स्कूली बच्चों को समाजसेवी प्रदीप पालरेचा की ओर से प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पत्रकार जितेन्द्र राठौड़, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, एनडी वैरागी, देवेंद्र वैरागी, आशीष, भांगु उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में हेमेंद्र कुमार, जोशी राजेंद्र कुमार मिस्त्री, मोहन सिंह राव, नारायण पटेल, प्रदीप बौराना, दैवेन्द्र वैरागी, हरीश राठौर आदि की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार मघ ने किया आभार मितेश कुमठ ने माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *