मयंक गोयल@ राणापुर &दीपक जैन@कल्याणपुरा जिले में 7 और पॉजिटिव मरीज मिले जिनमें सबसे ज्यादा कल्याणपुरा के पास भगोर में 4 मरीज है। 18 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय महिला,21 वर्षीय युवती, संक्रमित पाई गई।वही एक 65 वर्षीय महिला जिनकी तबियत पहले ही खराब हो गई थी जिससे झाबुआ आयशूलेशन वार्ड में भर्ती थी जिनकी रिपोर्ट कल झाबुआ में भी पाजिटिव आ गई थी। इसलिए भगोर में अब मरीज नए 3 गिने जायेगे। वही मेघनगर के पास घोसलिया छोटी नया फलिया में रहने वाले 26 वर्षीय युवती जिनका सरनेम भूरिया बताया कि रहा है। राणापुर में 2 मरीज मिले जिनमे एक चंद्रशेखर आज़ाद मार्ग में रहने वाले 55 वर्षीय अरोड़ा जिनकी रिपोर्ट कल झाबुआ में भी पाजिटिव पाई गई थी। वही एक नया मरीज सरदार मार्ग में मिला यहां पर 22 वर्षीय युवक जिनका सरनेम सोनी बताया जा रहा है वह पाजिटिव पाया गया है। Post navigation जिले की कोरोना सूची में 7 नए मरीजो का हुआ इजाफा : झाबुआ 4, राणापुर 1, थांदला 1, भगोर 1 संक्रमित अनाज घोटाले मामले में फंसे सुरेशचन्द्र उर्फ पप्पू जैन की जमानत अर्जी हुई खारिज; देखिये यह खबर ……