आज समाधि स्थल महादेव धाम पर धर्मांतरित ईसाई के एक परिवार के 08 सदस्यों ने पुनः घर वापसी की।। स्वास्थ सुविधाओं के प्रलोभन में आदिवासी परिवार और सनातन संस्कृति को छोड़कर ईसाई बन गए थे लेकिन आज इस परिवार को अपनें पूर्वजों और परंपराओं को छोड़कर धर्मांतरित होने से पछतावा हुआ और गलत लगा तो पुनः अपने धर्म संस्कृति और सभ्यता में स्वेच्छा से आने का निर्णय लिया।।झाबुआ जिले में आदिवासी समाज के हितों व सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले और समाज सुधारक रहे स्व संत श्री खूम सिंह जी महाराज की समाधि स्थल महादेव धाम कोकावद पर सभी ने नमन किया और पूजा आरती कर ईसाई धर्म त्याग कर पुनः अपने पूर्वजों की संस्कृति,धर्म और सभ्यता के अनुसार जीवन जीने का स्वैच्छिक निर्णय लिया।। और अन्य सभी धर्मांतरित लोगों से आग्रह अपील की और कहा कि अपनें पूर्वजों के धर्म,संस्कृति,परंपरा,सभ्यता में सभी आएं।। धर्मांतरित लोगों की घर वापसी में विशेष भूमिका निभाई संत श्री कमल जी महाराज, राकेश पिता कालू डामोर सरपंच धामंदा धर्म प्रसार विभाग झाबुआ ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *