झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट ======================= नववर्ष मिलन समारोह के अवसर पर जनपद पंचायत थांदला में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के अमले ने क्रिकेट टूर्नामेंट स्थानीय दशहरा के हेलीपेड मैदान पर आयोजित किया किया गया। जिसमे ग्राम रोजगार सहायक पंचायत,सचिव,सरपंच और जनपद के कर्मचारियो/अधिकारियो के मध्य सदभावना मैच खेल गया जिसमे 4 टीमो ने भाग लिया। फाइनल मैच सचिव संगठन की टीम और जनपद के बीच खेला गया जिसमे सचिव संगठन ने पहले बैटिंग करते हुये निर्धारित 10 ओवर में 75 रन बनाये जिसके जवाब में जनपद की टीम ने 9 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर फाइनल मैच जीत लिया। फ़ाइनल मैच ईनाम 3100 दिलीप भूरिया सरपंच की और से दिया गया। उपविजेता रही सचिव संगठन की टीम को 2100 रूपये का नगद पुरूस्कार दिया गया।मैच का शुभारम्भ के मुख्य अतिथि जनअभियान परिषद् की वर्षा डोडियार, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी ज्योति भाबर और अघ्यक्षता जनपद के सहायक लेखाधिकारी ज्योति कुमरावत ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पुरूस्कार वितरण और समापन के मुख्यअतिथि खण्डपंचायत अधिकारी बेंदीक डामोर ने स्पोर्ट्स की सराहना करते हुये ऐसे आयोजन निश्चित ही शासकीय कार्य के साथ ही आपसी मेलजोल और टीम भावना को बढ़ावा देने में सहायक होगा। कार्यक्रम में का संचालन सचिव संगठन के रामसिंह मुणिया ने किया इस अवसर पर इंजीनयर एशोसियन के जिला अघ्यक्ष सावन कुमार घोसले अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद संजय सिंगारे संतोष माली भावजी डामोर रतन डामोर एनआरएलेम के बीसी रमेश मेवाडा आरएस पटेल भारत सोनार्थि सरपंच दिपु बिलवाल, काना मुणिया, परमेश मुणिया, शंकर डामोर खुमानसिंह भूरिया संजय परमार आदि उपस्थित थे। Post navigation बोहरा समाज ने डॉ. सैय्दना मोहम्मद बुरहानुद्दीन व मुफद्दल मोला के जन्मदिन पर निकाला जुलूस अभिभाषक संघ ने एडवोकेट प्रोटेक्शन लागू करने को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन