आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर 5 वी राज्य स्तरीय कूडो चैम्पियनशिप मध्यप्रदेश के सागर में संपन्न हुई। कूडो एसोसिएशन के द्वारा दिनाँक 01 जनवरी से 02 जनवरी 2020 तक सागर में आयोजित की गई। जिसमे आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय सेजावाडा का अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी लिटिल चेम्पियन तुषार तोमर ने जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आगामी दिनों में महाराष्ट्र के खंडाला में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। ज्ञात हो कि फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार की अंतराष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशिप में तुषार गोल्ड मेडल जीत कर सम्मानित हो चुके हैं। गोल्ड मेडल जीतने पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत सुदेश कुमार मालवीय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मीना मण्डलोई, बीईओ डीएस सोलंकी, बीआरसी शैलेंद्रसिंह डावर, प्राचार्य सुनील कुमार गोयल, अधीक्षक पालीवाल एवं विद्यालय परिवार ने जिले को गौरवान्वित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ) Post navigation स्वास्थ विभाग के एलटीटी ऑपरेशन कैम्प में महिलाओं के साथ बरती जा रही लापरवाही कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण खामियां देखने पर लगाई फटकार