झाबुआ। सोमवार से झाबुआ जिले मे सात दिवसीय सांस्कृतिक पर्व भगोरिया का आगाज हो चुका है तथा पूरा क्षेत्र इस दौरान भगोरिया पर्व के उल्लास में लबरेज है। भगोरिया पर्व को और उत्साहवर्धक करने के लिऐ कांग्रेसी इस कार्यक्रम में पूरी तरह से सहभागी होकर इस कार्यक्रम को और अधिक उल्लासमय बनाया। इसी कडी में सांसद कांतिलाल भूरिया, कलावती भूरिया एवं डा. विक्रांत भूरिया ने सोमवार को रानापुर के कुंदनपुर गा्रम में पहुंचकर हजारों की संख्या में आए ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनके हर्ष एवं उल्लास को दोगुना कर दिया। सांसद भूरिया का साफा एवं झुलडी पहनाकर स्वागत किया गया। वही सभी सरपंचों एवं गणमान्यों को भी साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर, उपब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निहाल पडियार देवल परमार, सरंपच, पंच, तडवी एवं ग्रामीण मौजूद थे। सांसद भूरिया ने इस अवसर पर सभी को भगोरिया पर्व की बधाई दी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे पिटोल में भगोरियोत्सव में सांसद भूरिया भाग लेगें तथा वहां रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए ग्रामीणों को भगोरिया की बधाई देगें भूरिया वहां से दोपहर 2 बजे थांदला मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भगोरिया समारोह एवं रैली मे भाग लेकर उत्साह वर्धन करेंगे। ————————————– Post navigation केंद्र सरकार ने सिलेंडर के दाम बढ़ाकर गृहणियों को पहुंचा दिया चूल्हे-सिंगड़ी के युग में : कलावती भूरिया बाइक टाटा – मैजिक भिडंत एक की मोत एक नाजुक