सरफराज खान@उमरकोट राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शिव मंदिर में ग्रामवासियों को अयोध्या में हुई भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी लगाकर दिखाया। यहां महा आरती की गई। तत्पश्चात समाजजन द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शिव मंदिर से होते हुए ग्राम पंचायत की हर एक गली-मोहल्लाे से होते हुए निकली। यात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए झूमते हुए चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में श्रद्धालु राम के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। राम जी के अयोध्या में विराजमान होने पर आज नगरजनों ने दिवाली मनाई। उत्सव में हर एक घरों पर भगवा ध्वज लाइटिंग और तोरण लगाकर सजाया गया। सुबह शाम प्रतिदिन राम धुन कर प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सभी ग्रामीण क्षेत्रों से आए राम भगतो ने राम जी के लाइव दर्शन किए ।श्रीराम मंदिर में भी आरती कर की गई। Post navigation प्राचीन देव स्थान बाबा बगासा देव महाराज प्रांगण में चल रहा है मवेशी मेला भगोरिया हाट में नजर आया उत्साह, ढोल मांदल की थाप पर थिरकते नजर आए युवक युवती