डा. एस. खान@उमरकोट ग्राम पंचायत उमरकोट में भगोरिया पर्व उत्साह के साथ मनाया आदिवासी अंचल की प्रमुख पहचान ढोल मांदल की थाप पर थिरकते हर युवा, युवतियां ,बच्चे,बड़े उत्साहित नजर आए। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240320-WA0014.mp4 होली दहन के सात दिन पहले से भगोरिया पर्व चालू होता है । आज उमरकोट में धूम धाम से संपन्न हुआ। ग्राम में झूले, चकरी ,मिठाई नास्ते की दुकानें लगाई गई। ग्रामीणों ने भगोरिया हाट बाजार में बहुत आंदन लिए ।मांदल की थाप पर थिरकते झूमते नजर आए । भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या मे ढोल मांदल के साथ गेर निकाली। मेले का समापन्न शांति पूर्वक रहा है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240320-WA0015.mp4 प्रशासन राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की हर एक गली मोहल्लों एवम भीड़ वाले इलाके में नजर रखी थी। किसी भी प्रकार कि कोई दिक्कत परेशानी अवैध गति विधि नही हुई और शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। Post navigation उमरकोट में शोभायात्रा निकाली, गूंजे श्री राम के जयकारे, राममय हुआ पूरा गांव राजेंद्र सिंह कुशवाह का निधन, गांव में शोक की लहर