डाॅ. एस. खान, उमरकोट गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं समाजसेवी वालसिंह मेड़ा ने अनूठी पहल करते हुए स्वयं के खर्च पर विभिन्न गांवों में भगवान श्री गणेश की मूर्तियां निःशुल्क भेंट कीं। झमाझम बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग हर्षोल्लास के साथ प्रतिमाएं लेने पहुंचे। पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की इस पुनीत पहल के तहत ग्राम पंचायत उमरकोट, दूधी, देवली, तोड़ी, रूपाखेड़ा, पालेडी, गोपालपुरा और आमलीपाड़ा सहित विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों के भक्तों को भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं सप्रेम भेंट की गईं। भारी बारिश के बीच भी भगवान गणेश जी के भक्तजन उत्साह के साथ प्रतिमाएं अपने-अपने गांव ले गए, जिससे अब गांव-गांव में गजानन विराजित नजर आ रहे हैं और उत्सव का माहौल है। प्रतिमा वितरण के इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से कांग्रेस नेता दिनेश डामोर, झकनावदा मंडल उपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह उमरकोट, बादल पालेडी, देवली के पूर्व सरपंच, समाजसेवी देवीलाल कुम्भखेड़ी, दूधी के जनपद पंचायत सदस्य और गुमान गरवाल उपस्थित थे। इस पूरे कार्यक्रम और आयोजन की जानकारी कांग्रेस के सक्रिय सदस्य कालूसिंह बिलवाल ने दी। Post navigation भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन उमरकोट में वीर तेजाजी महाराज की नवमी रात्रि पर नाटक का मंचन और ताती काटने का कार्यक्रम संपन्न