मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ

विगत दिनों संपन्न हुए जोबट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करने हेतु आज आम्बुआ में विशाल रैली तथा आभार सभा होने जा रही है। सभा को प्रदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री संबोधित कर आभार व्यक्त करेंगे।

हमारे संवाददाता को भाजपा मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विकास माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होने पर पार्टी तथा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है पार्टी को भारी जन समर्थन देते हुए पार्टी प्रत्याशी श्रीमती सुलोचना रावत को जीत दिलाई पार्टी की इस ऐतिहासिक विजय पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करने हेतु कस्बे में एक विशाल आभार रैली तथा सभा आज 21 नवंबर को होने जा रही है। इस आभार सभा को प्रदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री महेंद्रसिंह सिसोदिया संबोधित कर मतदाताओं का आभार करेंगे कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती सुलोचना रावत, पूर्व विधायक द्वय माधौसिंह डावर, नागर सिंह चौहान, आदि अनेक भाजपा के नेता उपस्थित होने जा रहे हैं कार्यक्रम श्री गणेश मिनरल प्रांगण में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *