झाबुआ। फूलधावड़ी का रहने वाले युवक से पीडि़ता अपने उधार के 400/- रुपए लेने उसके घर पहुंची तो उसने जबर्दस्ती उसके साथ दुराचार कर डाला। मामले में पीडि़ता ने झाबुआ कोतवाली पुलिस को बताया कि वह नेहरू मार्ग झाबुआ में रहने वाले युवक से अपने उधार के 400 रुपए लेने अपनी ननद के साथ पहुंची थी, तभी आरोपी ने उसकी ननद को भगा दिया और उसे पकडक़र घर में ले गया, जहां से उसके साथ दुराचार किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 342, 376, 506 भादवि में एफआईआर दर्ज कर ली है। Post navigation पेटलावद में बढ़ डेंगू पॉजिटिव के मरीज, इलाज का नहीं है उचित प्रबंधन 5 से 14 नवंबर तक पैलेस गार्डन में बहेगी श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा