थांदला। बालक उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व नप अध्यक्ष अशोक अरोरा, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगदीश चन्द्र शुक्ल के विशेष अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एमसी गुप्ता एवं प्रधान पाठक संजय धानक एवं एनसीसी प्रभारी जयेश शर्मा तथा स्टाफ के समस्त सदस्यों द्वारा पुष्पहारों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शुक्ला ने छात्रों को मन लगाकर पढने एवं विवेकानन्द के विषय पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे अशोक अरोरा ने भारत के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बताते हुए हमारे गुरूओं के पदचिन्हों पर चलने का आग्रह किया। भारत सोने की चिडिय़ा आर्थिक रूप से ही सक्षम होने के कारण नहीं था बल्कि योग, अध्यात्म अनुशासन एवं साहस के कारण सोने की चिडिय़ा था। उन्होंने छात्रों को कहा कि खूब मन लगाकर पढाई करें एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करे। संस्था प्राचार्य एमसी गुप्ता ने संस्था का प्रतिवेदन पढक़र सुनाया एवं आभार मुख्य परामर्शदाता जयेन्द्र तिवारी ने किया। संचालन संस्था पीटी आई जगत शर्मा ने किया। अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दो जिसमें स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, शिक्षा, बाल विवाह एवं कई ज्वलंत विषयों को शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *