आरीफ हुसैन चंद्रशेखर आजाद नगर। स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में श्रीनिवास रामानुज जयंती को गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए गणित की लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संस्था प्राचार्य निलेश के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शनि लक्ष्मण आचार्य तथा इमरान दिवान शेख ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान संस्था के गणित शिक्षक शाहीद शेख,आनंद ताहेड़, हेमेन्द्र गुप्ता तथा शिक्षिका शिवांगनी गौड़ का विशेष सहयोग रहा। Post navigation प्रत्येक बूथ के दो-दो कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण मांडू में ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी प्राप्त करेंगे विद्यार्थी