झाबुआ। मध्यप्रदेश राज्य में लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण भावना से करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कलेक्टर झाबुआ आशीष सक्सेना को पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में कलेक्टर आशीष सक्सेना ने प्राप्त किया। Post navigation धार्मिक साहित्य, पुस्तके-क्रॉस के साथ धर्मांतरण करवाते दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में नायब तहसीलदार के घर चोरी, गणतंत्र दिवस के लिए बनाया गया सूट भी ले गए चोर