झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर सहित क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है जिस कारण से हर कोई परेशान और भयभीत है। नगर के हनुमानगढ़ रोड पर प्रभारी नायब तहसीलदार के घर से ताला तोडक़र एक गैस टंकी, बर्तन और 26 जनवरी के लिए बनाया गया स्पेशल सूट भी चोरी कर ले गए। क्षेत्र में लगातार बढ रही चोरियों को पुलिस पकड नहीं पा रही है। वाहन चोरी हो या मकानों में चोरी या लूट के मामले किसी में भी पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है, जिस कारण से चोरों के हौसले बुलंद है और आमजन भयभीत है। Post navigation उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यो के लिए कलेक्टर सक्सेना को मिला पुरस्कार झोलाछाप डाक्टरों के यहां छापामार कार्रवाई में एलोपैथिक दवाइयों का जखीरा बरामद