मयंक विश्कर्मा, आंबुआ आदिम जाति सहकारी संस्था द्वारा आम्बुआ के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में उचित मूल्य की कई दुकानें संचालित की जा रही है जिनकी सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है इनकी सुरक्षा स्थानीय स्तर पर नहीं होने के कारण कई बार चोरी का प्रयास किया जाता रहा है तो कई बार चोरिया भी होती है। इसके बावजूद मजबूरी के कारण दुकाने संचालित करना इनकी मजबूरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारी संस्था आम्बुआ की उचित मूल्य की एक दुकान ग्रामीण क्षेत्र अडवाड़ा में भी संचालित है जहां से अडवाड़ा एवं झोरा क्षेत्र के ग्रामीण खाद्यान्न तथा केरोसिन आदि प्राप्त करते हैं इस दुकान का स्थान सडक़ मार्ग के समीप स्थानीय प्रशासनिक भवन में है इस दुकान में पूर्व के वर्षों में कई बार चोरी का प्रयास किया गया कई बार थोड़ी बहुत हानि भी हुई। मगर अधिक हानि नहीं होने के कारण प्रकरण कायम नहीं कराया गया अभी कुछ दिन पूर्व व 31 अक्टूबर की रात भी चोरों ने दरवाजे के ताले तथा कुछ नकुचे तोड़े मगर एक ताला नहीं टूटने के कारण चोर माल नहीं ले जा सके। संस्था द्वारा इसकी लिखित शिकायत थाना आम्बुआ, खाद्य विभाग, शाखा प्रबंधक एवं सरपंच तथा ग्राम पटेल को की गई। साथ ही यह भी कहा गया है कि ग्रामीण सुरक्षा नहीं करते हैं तो मजबूरन दुकान यहां से आंबुआ मुख्यालय पर संचालित करना पड़ सकती है। Post navigation आबकारी विभाग ने चलाया अवैध शराब परिवहन करने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान, एक आरोपी युवक को धरदबोचा त्योहारिया हाट में भीड़ उमड़ी, ग्राहकी कमजोर होने से व्यापारी मायूस