फिरोज खान, अलीराजपुर विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण,परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के तारतम्य आबकारी आयुक्त जनीश श्रीवास्तव एवं कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश व नागेश्वर सोनकेशरी सहायक आयुक्त आबकारी, जिला अलीराजपुर के मार्गदर्शन मे अवैध शराब विक्रय करने वाले पर लगातार हो रही कार्रवाई में मंगलवार को मसानिया फलिया ग्राम सालखेडा मे मुखबिर की सूचना पर बोन्दरसिंग पिता मगनसिंग के रहवासी मकान पर विधिवत दबिश दी गई तो मकान के अन्दर एक कमरे मे 150 नग देशी मदिरा प्लेन एवं 72 नग माउंट 6000 बीयर कैन गत्ते की पेटियों मे बरामद की गई बरामद मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने से आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 में प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, जब्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 14 हजार रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही को संजय कुमार कवारे आबकारी उपनिरीक्षक जोबट, सुनील कुमार मालवीय आबकारी उपनिरीक्षक एवं आबकारी मुख्य आरक्षक शैलेन्द्र रावत, अमानुल्ला खान द्वारा की गई। उपरोक्त के अलावा आज जिले में क_ीवाडा सर्कल के ग्राम छोटी गेंदा में रिंकु की दुकान से 17 पाव विदेशी व्हिस्की मदिरा कीमत 1400 रुपए एवं भाभरा सर्कल मे ग्राम छोटी पोल मे रमेश पिता रतन के कब्जे से 20 लीटर मादक द्रव्य ताडी जिसकी कीमत 800 रुपए जब्त की गई। इस प्रकार आज जिले मे अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 3 प्रकरण कायम कर लगभग 19 हजार रुपए की अवैध मदिरा जब्त की। Post navigation 70 फीट गहरे कुएं में ट्रैक्टर समेत गिरने पर भाजपा नेता के बेटे की मौत उचित मूल्य की दुकान में एक बार चोरी का प्रयास