झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- पिटोल से पांच किमी दूर ग्राम पंचायत बावड़ी बड़ी में जिला पंचायत के सहयोग से नए ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। जिला पंचायत द्वारा ेबैकवर्ड रीजन ग्रांट फंड योजना के तहत बनाए गए इस नवीन भवन में ई-पंचायत के मद्देनजर निर्मित किया गया जिसमें पंचायत कम्प्यूटर कार्य एवं कियोस्क बैंक की भी सुविधा दी गई है। नवीन भवन के उद्घाटन अवसर पर सरपंच वीजूबाई बबेरिया, पेमा भाबोर, सचिव नरवर नायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। Post navigation फिर झाबुआ आना टाल गये ” विश्वास सारंग “ सांसद प्रतिनिधि ने दो बूंद पोलियो की पिलाकर की अभियान की शुरुआत