जितेन्द्र वाणी, नानपुर ग्राम अरठी में ईसाई मिशनरी के पादरियों द्वारा बाबा कुहाजा, खेड़ादेवी को क्षतिग्रस्त कर मूत्र छिड़काव कर अपवित्र करने को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इसी को लेकर ईसाई धर्म अपना चुके के आमदा धना, नानसिंग धना के विरुद्ध धार्मिक भावना भड़काने गांव में अशांति फैलाने व ईसाई मिशनरी के पादरी कुंवर सिंह पिता भदु निवासी अकोला, दशम पिता चमलिया निवासी चांदपुर अन्य एक पादरी ग्राम सर्दी निवासी के विरुद्ध हर रविवार को चंगाई सभा कर बीमारी का अवैध इलाज आदिवासी समाज की परंपरा और रीति रिवाज के विरुद्ध भड़काकर आदिवासी के अराध्य देव बाबा कुहाजा और खेड़ादेवी को तोडऩे के लिए उकसाने, धर्मांतरण कराने एवं बीमारी का अवैध ईलाज कराने एवं आदिवासी समाज की विशिष्ट संकृति को प्रभावित करने के लिए अनुच्छेद 13/3 (क) का उल्लंघन करने वाले ईसाई मिशनरी के पादरियों के विरुद्ध देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर गांव के पटेल डूंगरसिंह पिता माधूसिंह एवं कोटवाल देवला पिता नरसिंह के साथ अन्य ग्रामीण ने थाना पहुंचे तथा थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा। Post navigation 15 वर्षीय खिलाड़ियों के क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, पुलिस जुटी जांच में