पीयूष चन्देल, अलीराजपुर
पर्यावरण सहयोग संस्था द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्थानीय गडात रोड स्थित संस्कार कॉलोनी के होली ग्राउंड पर 15 वर्षीय खिलाड़ियों का किक्रेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ अरविंद सिह गेहलोत व संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षीत के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 1001/- व द्वितीय पुरस्कार 501/- रखा गया, साथ ही मैन ऑफ द सिरिज व हर मैच का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी दिया गया। उक्त आयोजन में 4 टीमो किंग्स ईलेवन राजपुत, ऐन आर ऐ राजपूत प्राईड, साई सिटी वोरियर व हरि अर्जुन बोयस ने हिस्सा लिया और कुल 6 मैच खेले गये। फाईनल मैच किंग्स ईलेवन राजपूत और साई सिटी वोरियर के बीच खेला गया, जिसमें किंग्स ईलेवन राजपूत विजेता रही। मैन ऑफ द सीरीज सक्षम चौहान और यशू भाटी तथा बेस्ट बालर पुष्य परिहार रहे। पुरस्कार वितरण भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रिकेश तवर, अरविंद गेहलोत व संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षीत द्वारा किया गया । . कार्यक्रम के आयोजन में रोहन वाघेला, ध्रुव सोलंकी, शिवांश सोलकी, गर्व राठौर, मिताश तवर, दिव्याश दत आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *