जितेन्द्र वाणी, नानपुर
नानपुर थाना अंतर्गत तीन हादसे घटित हुए जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मणी में सड़क दुर्घटना में दो बाइक आपस में भिड़ गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं ग्राम अजंदा में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसी के साथ सालखेड़ा में कीटनाशक पीने से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। तीनों मृतकों का पुलिस ने मर्ग कायम कर नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाया गया है। नानपुर थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर के मुताबिक मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *