रितेश गुप्ता, थांदला
कैथोलिक डायसिस झाबुआ के ग्राम झापादरा स्थित चर्च में ईश माता मरियम ग्रोटो पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। पुराना चर्च ग्रोटो से ढोल बाजे के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। जुलूस संत माइकल स्कूल मैदान पहुंचा जहां मिस्सा पूजा समारोह के साथ शुरू हुई। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक व प्रवचक फादर साइमन राज ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा। माता मरियम ईश्वर के सबसे करीब है इसलिए माता मरियम के मध्यस्थता द्वारा की गई प्रार्थना कभी भी अनसुनी नहीं होती। उन्होंने कहा माता मरियम को अपने दिल अपने घर मे स्थान दें और इस दुनिया में संयम शांति प्रेम और न्याय का जीवन जियें। तब ईश्वर की कृपा आप पर पीढ़ी दर पीढ़ी बनी रहेगी। मिस्सा पूजा समारोह में फादर साइमन राज के साथ कैथोलिक डायसिस झाबुआ के वीजी फादर पीटर खराड़ी झाबुआ चर्च के संचालक व डीन फादर प्रताप बारिया थांदला के डीन फादर जेरोम तिर्की, पीआरओ फादर रॉकी शाह, डायसिस के सचिव फादर सिल्वेस्टर मेडा के साथ 33 पुरोहितों ने भाग लिया। इससे पूर्व झापादरा चर्च के संचालक फादर अनिल केरकेट्टा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह को सफल बनाने में पल्ली परिषद के सदस्यों माता मरियम संघ युवा संघ व दोनों संघीय धर्मबहनों ने सहयोग दिया। संगीत दल के बेंजामिन निनामा व सुधीर निनामा के साथियों ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन फादर माइकल मकवाना ने किया आभार पल्ली सचिव अनिल निनामा ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *