अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट-
बरझर पैगम्बर मोहम्मद सल्ल्लाहो अलैह व सल्लम के जन्मदिन व ईद मीलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा पर्व को पारंपरिक रुप से उत्साह व सादगी के साथ मनाया गया शनिवार सुबह 9 बजे हुसैनी मस्जिद से पेश इमाम सदर व हाजियों के नेतृत्व में जुलुस मुख्य मार्ग से जुलुस निकाला गया। बाजार से होता हुआ जुलूस पठान मोहल्ला व पुन: हुसैनी मस्जिद पहुंचा जहां पर हुसैन कमेटी के द्वारा बच्चों को मिठाइयां बांटी। जुलूस डीजे से निकाला गया। जुलूस का समापन हुसैनी मस्जिद में किया गया जहां मौलाना साहब ने फातिहा पढ़, देश में अमन चैन की दुआएं अल्लाह से की। जुलूस मे इद मीलादुन्नबी पर सदर सरदार खान हाजी हनीफ खान, हाजी लियाकत खान, हाजी सलीम खान, हाजी अकरम खान व बडी संख्या में मुस्लिम समाज के बच्चे बड़ों ने उत्साह के साथ शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *