मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ बोहरा समाज ने सोमवार को ईदमिलादुन्नबी का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया।इस मौके पर समाजजनों ने मोहम्मदी स्काउट बैंड के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला जुलूस में आगे तिरंगा झंडा लेकर।जुलूस में मिलादुन्नबी पर्व एवं देश भक्ति के नारे लगाते हुए समाजजन लाइन कतार में चल रहे थे। बोहरा समाज के जनाब हातिम मुल्ला राजा, , शेख मुल्ला हुसैनी भाई ,मुल्ला महोम्मद भाई चल रहे थे।जुलूस में समाजजनों के साथ नन्हे मुन्ने बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल थे।इसके बाद मस्जिद में जाकर मगरिब की नमाज के बाद खुशी की मजलिश अक़्द की गई। Post navigation डोल ग्यारस पर भगवान का डोला बैंड बाजों के साथ निकाला धूमधाम से विदा हुए गजानन, विदाई समय पर हुई तेज बारिश