मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जिसे ईद- मिलादुन्नबी के नाम से जाना जाता है, आज आम्बुआ में परम्परागत तरीके से मनाया गया, समाज जनों ने डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। मिली जानकारी मुताबिक इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस समाज जन धूमधाम से मनाते हैं, मुस्लिम केलेंडर के अनुसार इस्लामिक माह तीसरे महीने में चांद के दीदार से लेकर 12 तारीख तक जश्ने ईद मिलादुन्नबी त्योहार के रूप में मनाया जाता है,यह अमन शांति का पैग़ाम देने बाला त्योहार माना गया है, आम्बुआ में आज इस मौके पर विशाल जुलूस निकाला गया जुलूस कस्बे से घूमते हुए पुनः मस्जिद प्रांगण में जाकर समाप्त हुआ जहां पर नमाज अदा कर अमन शांति की दुआ मांगी गई। Post navigation जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मनाई खुशी उम्र दराज गंगा मां का निधन, आम्बुआ में शोक की लहर