मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागरसिंह चौहान के सांसद बन जाने के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई वार्ड क्रमांक 09 की सीट पर 11सितंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना 15 सितंबर को की गई। जिसमें भा०ज०पा० प्रत्याशी बिनूरा मोहन कनेश ने जीत हासिल की जीत पर आम्बुआ में जश्न का माहौल है। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा आतिशबाजी की तथा राणा पूंजा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जीत हासिल करने वाली श्रीमती बिनूरा कनेश, मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी, सरपंच धुंधा कनेश तथा आस-पास के समस्त मंडल सदस्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने जुलूस निकाला ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, जुलूस निकाला