मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ कस्बे के राठौड़ परिवार ही नहीं वल्कि वर्तमान में कस्बे की सबसे अधिक उम्र की गंगा मां के स्वर्गवास होने की खबर से कस्बे में शोक की लहर छा गई,वे अपनी उम्र का शतक पूर्ण करने वाली स्व ० श्री नाथूलाल राठौड़ की धर्म पत्नी तथा शंकर लाल एवं स्व ० रामचन्द्र राठौड़ की माता श्री एंव शैलैंद, सचिन, विकास की दादी जी थी।वह विगत कुछ समय से अस्वस्थ रह रही थी 15 सितंबर की शाम उनके निधन की खबर से कस्बे में शोक छा गया, उन्हें गंगा मां, गंगा बुआ, तथा गंगा जीजी नाम से सब पुकारते थे। उनकी अंतिम यात्रा बैंड बाजा के साथ निकाली गई आम्बुआ कस्बे में निकली अंतिम विदाई में परिजनों,नाते, रिस्तेदारो सहित परिचितों का विशाल जन सैलाब उमड़ पड़ा, हथिनी नदी तट पर गायत्री परिवार के विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार में जेष्ठ पुत्र शंकर लाल ने मुखाग्नि दी। Post navigation ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, जुलूस निकाला भारी मन से विदा किए विघ्नहर्ता श्री गणेश, हथिनी नदी पर किया विसर्जन