जितेंद्र वर्मा, जोबट अलीराजपुर जिले के जोबट नगर में आवारा बेसहारा कुत्तों का आतंक से आए दिन कहीं न राह चलते लोग हादसों का शिकार हो रहे थे। वहीं आज नगर परिषद कई घटना के बाद जागी है आज परिषद के द्वारा कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई लगातार 3 से 5 दिन तक की जाएगी, नगर परिषद का लक्ष्य लगभग ढाई सौ कुत्ते पकड़ने का है वही टीम के द्वारा आज लगभग 50 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया अब देखना यह है कि आवारा कुत्तों के आतंक से नगरवासी वह राहगीर को कब तक निजात मिलती है। नगरवासी लगातार कर रहे थे शिकायत नगर परिषद द्वारा शनिवार को कुत्ता पकड़ो अभियान चलाया गया। 50 कुत्तों को पकड़ा गया। इन कुत्तों को बोलेरो वाहन में बने पिंजरे में रखकर नगर सीमा से बाहर के क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। नगरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों पर कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। ये कुत्ते पशुओं को भी घायल कर रहे थे। आमजन भी इनसे परेशान थे। Post navigation वरिष्ठ पत्रकार सागर चौकसे पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जोबट प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन जोबट में इस दिन चार घंटे बंद रहेगी बिजली