झाबुआ। जिला चिकित्सालय में एक पीडि़त व्यक्ति को रक्त की कमी के कारण बीमार था उसे रक्त की आवश्यकता होने पर शहर के मारूति कॉलोनी निवासी आरिफ शेख पिता शेख मुबारिक द्वारा अपने रक्त से रक्तदान कर ग्राम टिकडी के भुवान बारिया को बीमारी से बचाया। गौरतलब है कि पीडि़त भुवान बारिया के परिजन सुबह से ही रक्त के लिए परेशान हो रहे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी आरिफ को प्राप्त हुई उनके द्वारा तत्काल रक्तदान कर मानव सेवा को समर्पित कार्य किया। आरिफ शेख ने इसके पूर्व भी कई बार रक्तदान किया है। Post navigation रहवासी क्षेत्र में चार माह से बंद है स्ट्रीट लाइट, विद्युत मंडल की लापरवाही से ग्रामीण परेशान गोद मे मध्यप्रदेश सरकार , बाढ जायजा