मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना पूजा अर्चना करने का प्रावधान है जिसमें शिवजी को कांवड़ का जल चढ़ाया जाता है उसी कड़ी में आम्बुआ में भी आज महिला मंडल द्वारा तथा बाल शिव भक्त मंडल के साथ त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाने का समाचार है।

            मिली जानकारी अनुसार श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में शिव भक्तों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है , शिवालयों सुबह से ही भूतनाथ भगवान शिव की पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो कर देर रात तक यह सिलसिला जारी रहता है, इसी कड़ी में शिवजी को कांवड़ यात्रा के माध्यम से जल चढ़ाया जाता है, आज आम्बुआ में भी बाल शिव भक्त मंडल तथा महिला मंडल द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा हथिनेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई जोकि क़स्बे में भ्रमण करते हुए आवास फलिया में नव निर्मित त्रि लोकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर गौरा पति औघड़ दानी भोले नाथ का सभी ने पूर्ण श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया तथा पुजन आरती के बाद शिव जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्य क्रम को सफल बनाने में सभी सनातनी शिव भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *