विपुल पंचाल, झाबुआ जहरीली एवं अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध डाॅ.शादाब अहमद सिद्दी़की, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के निर्देशन में वृत्त – झाबुआ-‘अ’ एवं ‘ब’ मे देवझिरी, छापरी, मरगारूण्डी, आम्बा, आम्बा फाटक मे ढाबों व अन्य स्थानों पर सघन तलाशी एवं छापामार कार्यवाही की गई और अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालो के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ‘क’ के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्घ किये गये जिसमें विदेशी मदिरा व्हिस्की 3.24 बल्क लीटर, बीयर 27.3 बल्क लीटर एवं हाथ भट्टी मदिरा 19 लीटर जप्त की गई। अवैध जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 11420/- है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद डंडीर के मार्गदर्शन मे उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंकी द्वारा की गई सहायक स्टाफ आरक्षक ईश्वरलाल पण्डियार, मदनलाल राठौड़, श्रीराम शर्मा,सोहन नायक एवं श्रीमति पुष्पा बारिया का योगदान रहा। साथ ही क्षेत्र मे अवैध एवं ज़हरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Post navigation एनएसयूआई छात्र संगठन ने प्राचार्य को विभिन्न विषयों के संकाय खोले जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग, मकान मालिक की सजगता से बड़ा हादसा टला